उत्तराखंड देहरादूनAam aadmi party uttarakhand will run membership campaign

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी तैयार, सभी जिलों के लिए की बड़ी तैयारी

साल 2022 के चुनाव में आप Aam aadmi party uttarakhand प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। चुनाव की कमान दिनेश मोहनिया संभालेंगे, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने पार्टी का नया प्रदेश प्रभारी बनाया है...

Aam aadmi party uttarakhand: Aam aadmi party uttarakhand will run membership campaign
Image: Aam aadmi party uttarakhand will run membership campaign (Source: Social Media)

देहरादून: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित आम आदमी पार्टी उत्तराखंड Aam aadmi party uttarakhand में तीसरा सियासी विकल्प बनने की तैयारी में है। प्रदेश में आप एक्टिव मोड में दिख रही है। साल 2022 के चुनाव में आप प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। चुनाव की कमान दिनेश मोहनिया संभालेंगे, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने पार्टी का नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। देहरादून में हुए एक प्रेस कांफ्रेंस में आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने चुनावी रणनीति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आप प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाएगी। लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। मोबाइल नंबर 98710 10101 पर मिस कॉल कर पार्टी की सदस्यता ली जा सकती है। जल्द ही पूरे प्रदेश में रैली निकाली जाएगी, जो कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री रीना रावत का दिल्ली में निधन, यादों में रहेंगे उनके ये वीडियो
चलिए अब आपको उत्तराखंड में आप Aam aadmi party uttarakhand की कमान संभालने वाले दिनेश मोहनिया के बारे में बताते हैं। दिनेश मोहनिया आम आदमी पार्टी से तीन बार विधायक रहे हैं। उनसे पहले राकेश सिन्हा उत्तराखंड आप प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। दिल्ली में तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने वाली आम आदमी पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने का दावा कर रही है, लेकिन ये इतना आसान भी नहीं है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में दो चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन सफलता अब तक नहीं मिली। दिल्ली और उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति में भी बहुत अंतर है। दिल्ली में लोगों के बीच पहुंचना आसान है, लेकिन उत्तराखंड में पहाड़ की चढ़ाई चढ़ना मुश्किल। ऐसे में यहां आप के सामने कई चुनौतियां होंगी। बहरहाल इन चुनौतियों से आम आदमी पार्टी कैसे निपटती है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।