उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand liquor smuggler attack on police team

उत्तराखंड में बेखौफ हो गए हैं शराब तस्कर, पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला

शराब तस्करी का अवैध धंधा करने वालों ने बीते गुरुवार देर रात पुलिस के ऊपर पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही घायल हो गया है।

Udham Singh Nagar Police: Uttarakhand liquor smuggler attack on police team
Image: Uttarakhand liquor smuggler attack on police team (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के बाजपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बाजपुर में पुलिस चौकी बेरिया दौलत के अंतर्गत आने वाले ग्राम तोता बेरिया में शराब तस्करों ने पुलिस के ऊपर पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही घायल हो गया है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के 1 महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह बेहद शर्मनाक घटना है। जो पुलिस दिन-रात राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है उसी के साथ ऐसा बर्ताव आखिर कहां तक जायज है? यह पहली बार नहीं है कि पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। उत्तराखंड में कई बार पुलिसकर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है। ताजा मामला बाजपुर का है। हमले में सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जिसके बाद 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इस विकट घड़ी में भी शराब तस्करी करने वालों की राज्य में कमी नहीं है। बता दें राज्य में धड़ल्ले से शराब और अन्य नशीली चीजों की तस्करी हो रही है। राज्य में शराब बिक्री पर लगे कड़े नियमों के बाद से ही शराब तस्करों की चांदी-चांदी हो रखी है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - ऋषिकेश से श्रीनगर बिना परमीशन के स्कूटी में पहुंची विदेशी युवती..पुलिस से लड़ पड़ी
ऐसे ही एक गिरोह का पता लगने के बाद बीते गुरुवार को देर रात बेरिया दौलत चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र पुलिस टीम के साथ शराब तस्करों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ग्राम तोता बेरिया पहुंचे। वहां कच्ची शराब बनाते संदीप को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरा आरोपी सतनाम मौके से फरार हो गया। संदीप को सलाखों के पीछे डाल कर पुलिस टीम एक बार फिर से फरार सतनाम को पकड़ने गांव गई। सतनाम ने पुलिस को जैसे ही देखा उसने भागने की चेष्टा करी। पुलिसकर्मियों द्वारा उसका पीछा किया गया, इसी दौरान सतनाम की पत्नी राजेंद्र कौर समेत हरजीत, कमलजीत, कुलवंत और अमरीक ने पुलिस के ऊपर जबरदस्त पथराव करना शुरू कर दिया। सतनाम के परिवार द्वारा किए गए पत्थरों से ताबड़तोड़ हमले के बीच पुलिस ने किसी तरह अपनी जान बचाई। हमले में कॉन्स्टेबल त्रिभुवन सिंह के सिर में गहरी चोटें आईं हैं। हमले की जानकारी मिलते ही थाने में कोहराम मच गया जिसके बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ ग्राम बेरिया दौलत पहुंचे और आरोपी सतनाम सिंह के साथ उसकी पत्नी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।