उत्तराखंड देहरादूनDehradun Municipal Corporation Health Inspector Coronavirus infected

देहरादून नगर निगम में कोरोना की दस्तक..हेल्थ इंस्पेक्टर पॉजिटिव, 10 कर्मचारी आइसोेलेट

हेल्थ इंस्पेक्टर में कोरोना की पुष्टि होते ही नगर निगम दफ्तर को बंद कर दिया गया। इसके अलावा देहरादून नगर निगम के दस कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है। आगे पढ़िए पूरी खबर

Dehradun Municipal Corporation Coronavirus: Dehradun Municipal Corporation Health Inspector Coronavirus infected
Image: Dehradun Municipal Corporation Health Inspector Coronavirus infected (Source: Social Media)

देहरादून: कोरोना वायरस ने सचिवालय और पुलिस मुख्यालय के बाद अब देहरादून नगर निगम में भी दस्तक दे दी है। यहां एक हेल्थ इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जागरण की खबर के मुताबिक हेल्थ इंस्पेक्टर में कोरोना की पुष्टि होते ही नगर निगम दफ्तर को बंद कर दिया गया। इसके अलावा देहरादून नगर निगम के दस कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है। संक्रमण रोकथाम के लिए नगर निगम की तरफ से हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिस हेल्थ इंस्पेक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है, वो रुड़की के रहने वाले हैं। नगर निगम प्रशासन को आशंका है कि वो रुड़की में ही कोरोना संक्रमित हुए हैं। नगर निगम देहरादून में कोरोना संक्रमण का ये पहला मामला है। इससे पहले यहां कोई भी अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। हेल्थ इंस्पेक्टर में कोरोना की पुष्टि से निगम प्रशासन में हड़कंप मचा है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अनलॉक 3 शुरू, लेकिन ये 369 इलाके रहेंगे सील..लोगों को कोई राहत नहीं
बुधवार को नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के आदेश पर दफ्तर को बंद कर दिया गया। यहां सैनेटाइजेशन कराया गया। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए हर जरूरी एहतियात बरती जा रही है। संक्रमित इंस्पेक्टर के संपर्क मे आए 10 कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने तक इन्हें आइसोलेशन में रहना होगा। निगम प्रशासन के मुताबिक कोरोना संक्रमित मिले हेल्थ इंस्पेक्टर मंगलवार को दफ्तर में ही थे। इस दौरान वो कई कर्मचारियों के नजदीकी संपर्क में रहे। कुछ दिन पहले उनका कोविड टेस्ट कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार रात आई। संक्रमण रिपोर्ट के आधार पर बुधवार सुबह नगर निगम दफ्तर को बंद कर दिया गया। हेल्थ इंस्पेक्टर में कोरोना की पुष्टि से निगमकर्मी डरे हुए हैं, तो वहीं दफ्तर बंद होने का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को दफ्तर के अचानक बंद होने से हाउस टैक्स जमा कराने आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। जो लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम आए थे, उन्हें भी निराशा हाथ लगी। बहरहाल संक्रमित हेल्थ इंस्पेक्टर के संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया गया है। सोमवार को नगर निगम के अन्य कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप होगा। जरूरत पड़ने पर इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से शर्मनाक खबर..महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 2 लाख की डिमांड
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 8254 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 317
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 134
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 101
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 136
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 1870
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 1630
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 1339
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 237
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस -182
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 87
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 530
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 1392
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 299