उत्तराखंड देहरादूनFirst CNG pump started in Dehradun

देहरादून में शुरु हो गया पहला CNG पंप, जानिए कितने रुपये किलो मिलेगी गैस

मालसी फिलिंग स्टेशन पर खुला सीएनजी पंप दून का पहला सीएनजी पंप है। अब दून के लोगों को सीएनजी के लिए दूसरे क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Dehradun cng: First CNG pump started in Dehradun
Image: First CNG pump started in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: जो लोग पर्यावरण के प्रति संजीदा हैं। फ्यूल की खपत कम करना चाहते हैं, सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देहरादून में सीएनजी की नियमित सप्लाई का इंतजार अब खत्म हो गया है। मालसी स्थित इंडियन ऑयल के मालसी फिलिंग स्टेशन पर देहरादून का पहला सीएनजी पंप खुला है। शुक्रवार को सीएनजी पंप का विधिवत उद्घाटन हुआ। इससे दूनवासियों को क्या फायदे होंगे और उपभोक्ताओं को किस दर से सीएनजी उपलब्ध कराई जाएगी, ये सारी जानकारी राज्य समीक्षा आप तक पहुंचाएगा। मालसी फिलिंग स्टेशन पर खुला सीएनजी पंप दून का पहला सीएनजी पंप है। यहां उपभोक्ताओं को 59.5 रुपये की दर से सीएनजी उपलब्ध होगी। हालांकि गैस के दाम समय-समय पर बदल सकते हैं। इस महीने के आखिर तक देहरादून में एक और सीएनजी पंप स्थापित होने जा रहा है। रेसकोर्स स्थित शक्तिमान पेट्रोप पंप पर भी महीने के आखिर तक सीएनजी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। शुक्रवार को इंडियन ऑयल और गेल गैस लिमिटेड के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहर के पहले सीएनजी पंप का उद्घाटन किया। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गरीब घर के कमल रावत की मौत का जिम्मेदार कौन? 20 मिनट तक जलता रहा शरीर
इस मौके पर गेल गैस लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक प्रवीन कुमार ने कहा कि दून में इंडियन ऑयल के सहयोग से गेल गैस प्राइवेट लिमिटेड ने अपना पहला सीएनजी पंप शुरू कर दिया है। फिलहाल यहां गैस की पूर्ति हरिद्वार से ट्रक के माध्यम से की जाएगी। आने वाले एक साल में देहरादून में एक मदर स्टेशन भी तैयार किया जाएगा। जिसके बाद लोगों को सीएनजी और पीएनजी की पूर्ति के लिए दूसरे क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दून शहर के अलावा विकासनगर, मसूरी, ऋषिकेश, सहसपुर और डोईवाला में भी जल्द सीएनजी सप्लाई शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएनजी का उपयोग किफायती सफर और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से कारगर साबित होगा। बात करें दून स्थित सीएनजी पंप की, तो यहां 8 किलो प्रति गाड़ी के हिसाब से 24 घंटों में 500 गाड़ियों को सीएनजी सप्लाई की जा सकती है। सीएनजी पंप खुल जाने के बाद पर्यटकों को भी सीएनजी के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा। प्राकृतिक ईंधन होने की वजह से इससे देहरादून को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी।