उत्तराखंड देहरादूनMisdeed with Two sisters in Dehradun

उत्तराखंड: झोलाछाप डॉक्टर की हैवानियत..पहले दो बहनों को बेहोश किया, फिर किया रेप

60 साल के बुजुर्ग झोलाछाप डॉक्टर द्वारा 3 और 7 साल की दो मासूम सगी बहनों के दूध में बेहोशी की दवा मिला कर उनका बलात्कार करने की घटना सामने आई है। आगे पढ़िए पूरी खबर

Dehradun Crime: Misdeed with Two sisters in Dehradun
Image: Misdeed with Two sisters in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: राज्य में बलात्कार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। लड़कियां अब बाहर छोड़िए अपने घरों के अंदर ही सुरक्षित नहीं हैं। हालात तो यहां तक बिगड़ चुके हैं कि मासूम बच्चियां अब परिचितों के बीच ही असुरक्षित हैं। खासकर कि यह देखा गया है कि मासूम बच्चियों का बलात्कार करने वाले वही लोग निकलते हैं जो उनको पहले से जानते हैं। इसका मतलब है अंजानों से पहले बच्चियों को ऐसे लोगों से बचाने की जरूरत है जो उनके आसपास ही रहते हैं। बलात्कार की शर्मनाक घटना राज्य के देहरादून से सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार करके रख दिया है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक 60 साल के बुजुर्ग डॉक्टर द्वारा एक 3 साल की और एक 7 साल की दो मासूम सगी बहनों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी बुजुर्ग झोलाछाप डॉक्टर है। उसने दोनों बच्चियों की मां की गैरहाजिरी में दूध में बेहोशी की दवा मिला कर दोनों मासूम बहनों को अपनी हवस का शिकार बनाया। फिलहाल दोनों मासूम बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ऋषिकेश में रिश्तों का कत्ल, पत्नी ने प्रेमी के लिए पति को जान से मार डाला
चलिए अब आपको पूरे घटना से अवगत कराते हैं। मामला देहरादून के थाना पटेल नगर क्षेत्र का है। यहां 60 वर्षीय डॉ. भारत भूषण का पथरी बाग में क्लीनिक और मेडिकल स्टोर है। पुलिस का कहना है कि दोनों पीड़ित बच्चियों की मां आरोपी की दुकान पर पहले काम करती थी। तकरीबन 1 महीने पहले ही वह आरोपी के मकान में ही किराए पर अपनी बच्चियों के साथ रहती थी। बीते रविवार को महिला अपने परिचित के घर किसी काम से गई थी और वह अपनी दोनों बच्चियों को बुजुर्ग डॉ. भारत भूषण के सुपुर्द करके गई थी। उनको यह अंदाजा भी नहीं था कि उनके गैर हाजिरी में उनकी दोनों बच्चियां झोलाछाप डॉक्टर की हवस का शिकार बन जाएंगी। बता दें कि उनकी मां की गैर हाजिरी में डॉक्टर ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर पिला दिया। जब दोनों बहनें बेहोश हो गईं तो डॉक्टर ने उन दोनों को बारी-बारी अपनी हवस का शिकार बनाया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - खुशखबरी: कल से उत्तराखंड से दूसरे राज्यों के लिए शुरू होगी रोडवेज, किराये में भी राहत
रेप के बाद भी दोनों बच्चियां बेहोश पड़ी रहीं। जब उनकी मां तकरीबन दोपहर 1 बजे घर वापस आईं तो उन्होंने देखा कि दोनों बेटियां बदहवास हो रखी हैं। उनको बेहोशी हालत में देखकर उनकी मां ने डॉक्टर भारत भूषण से कारण पूछा तो उसने कहा कि उनके बेटियों को कोरोना संक्रमण हो रखा है और वे उनकी जांच कर लेंगे। लेकिन पीड़ितों की मां ने अपने बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनके साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत ही पीड़ित बच्चों की मां ने पुलिस में इस बात की सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहां पर पहुंची और झोलाछाप डॉक्टर भारत भूषण को उसके क्लीनिक से गिरफ्तार किया। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर भारत भूषण ने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि उसने दोनों बच्चियों के दूध में बेहोशी की दवा मिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया है और उनका शारीरिक शोषण किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया है और पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया है जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं दोनों बच्चियां अभी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका उपचार चल रहा है।