उत्तराखंड देहरादूनBus service started from uttarakhand to other state

उत्तराखंड से चार राज्यों के लिए शुरू हुई बस सेवा.. लोगों के लिए राहत की खबर

पहले यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों के लिए बस सेवा की शुरुआत की गई और आज से चार अन्य राज्यों के लिए भी परिवहन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। आगे पढ़िए पूरी खबर

Uttarakhand roadways: Bus service started from uttarakhand to other state
Image: Bus service started from uttarakhand to other state (Source: Social Media)

देहरादून: लॉकडाउन में थमी अंतरराज्यीय परिवहन सेवाएं एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगी हैं। राज्य सरकार यात्रियों की सुविधा के लिए अंतरराज्यीय परिवहन की शुरुआत कर चुकी है। पहले यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों के लिए बस सेवा की शुरुआत की गई और आज से चार अन्य राज्यों के लिए भी परिवहन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। दूसरे राज्यों से परमिशन मिलने के बाद रोडवेज प्रबंधन आज से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने जा रहा है। रोडवेज यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर संबंधित राज्यों में चलने वाली बस सेवाओं का संचालन शुरू करेगा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आज से खुले सिनेमा हॉल और स्वीमिंग पूल, इन नियमों का करना होगा पालन
इस तरह यूपी और राजस्थान के बाद अब हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा जाने वाले यात्रियों का सफर सुखद होने जा रहा है। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर इन राज्यों के लिए बस सेवा मुहैया कराई जाएगी। संबंधित राज्यों की बसें भी उत्तराखंड आ सकेंगी। हिमाचल पथ परिवहन, पेप्सू सड़क परिवहन निगम पटियाला पंजाब, हरियाणा राज्य परिवहन और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने अपने राज्य में अंतरराज्यीय बस संचालन की अनुमति दे दी है। अब उत्तराखंड की बसें इन राज्यों में जा सकेंगी, साथ ही यहां की बसें भी यात्री लेकर उत्तराखंड आएंगी। उत्तराखंड सरकार पहले ही सभी राज्यों में 100 बसें चलाने की अनुमति दे चुकी है। देहरादून आईएसबीटी, हरिद्वार, ऋषिकेश और कोटद्वार के अलावा कुमाऊं के डिपो से भी बाहरी राज्यों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: आर्मी कैंट में सेना के जवान ने की खुदकुशी, हाल ही में छुट्टी से वापस लौटा था
दूसरे राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरू होने से लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। फिलहाल उत्तराखंड से सिर्फ यूपी और राजस्थान के लिए बसों का संचालन किया जा रहा था। अब पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ और हरियाणा ने भी अंतरराज्यीय परिवहन की मंजूरी दे दी है। जिसके बाद इन राज्यों के लिए भी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उत्तराखंड से किस राज्य के कौन से शहरों के लिए बस सेवा शुरू होगी, ये भी जान लें। हिमाचल के शिमला, धर्मशाला, मनाली और पौंटा शहर के लिए बस सेवा का संचालन किया जाएगा। इसी तरह पंजाब के अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर और जालंधर के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। आज से हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, हिसार, कैथल और अंबाला के लिए भी बस सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा।