उत्तराखंड पिथौरागढ़Winter session starts in uttarakhand

उत्तराखंड में ठंड का दौर शुरू.. पहाड़ों में बर्फबारी, 4 जिलों में 10 डिग्री से नीचे तापमान

कई पर्वतीय इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ी है। कुमाऊं के चार जिलों में तापमान दस डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

Uttarakhand winter: Winter session starts in uttarakhand
Image: Winter session starts in uttarakhand (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: त्योहारी सीजन शुरू होते ही उत्तराखंड वालों को अच्छे मौसम की सौगात मिल गई। प्रदेश में रात के वक्त हल्की ठंड दस्तक देने लगी है, हालांकि मैदानी इलाकों में अब भी दिन में गर्मी सता रही है। पहाड़ में ठिठुरन भरी ठंड का दौर कई दिन पहले ही शुरू हो चुका है। गर्म कपड़े संदूक-अलमारियों से बाहर निकल आए हैं। कई पर्वतीय इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे ठिठुरन बढ़ी है। कुमाऊं के चार जिलों में तापमान दस डिग्री से नीचे पहुंच गया है। तराई-भाबर के पारे में भी गिरावट जारी है। अक्टूबर बीतने वाला है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में सुबह के वक्त गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल में अपना पैतृक घर सवारेंगे NSA अजीत डोभाल, जानिए क्या है रिटायरमेंट प्लान
पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम ठिठुराने वाली ठंड पड़ रही है। मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हुआ है। कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में अच्छी धूप खिल रही है, जिससे ठंड कम महसूस हो रही है। बात करें पंतनगर की तो यहां पिछले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। नवंबर के पहले पखवाड़े में मैदानी जिलों का तापमान 12 डिग्री के आस-पास पहुंच जाएगा। इन दिनों दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बादल छंटने और आसमान साफ होने की वजह से रात के तापमान में गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून में प्रॉपर्टी खरीदने वालों से धोखा..बिल्डर ने लगाया फ्लैट खरीददारों को चूना
सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी के हिमालयी इलाके बर्फ से ढंके हैं। यहां ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। यहां बारिश के चलते ठंड बढ़ी है। पिथौरागढ़ के दूसरे क्षेत्रों में भी बादल छाए हैं। मुनस्यारी में सितंबर माह में भी हिमपात हुआ था। दो महीने के बाद यहां एक बार फिर बर्फबारी होने लगी है। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नंदा देवी, नंदा कोट, नंदा घूंघट और छिपलाकेदार समेत अन्य चोटियां बर्फ की चादर में लिपटी हैं। नवंबर की शुरुआत होते ही तापमान में तेजी से गिरावट आने लगेगी। पर्वतीय जिलों का तापमान छह से 8 डिग्री तक पहुंचने लगेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक सप्ताह बाद न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे जा सकता है। पर्वतीय जनपदों में तीन-चार दिन में हल्की बारिश और ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है।