उत्तराखंड चमोलीLeopard killed a man in Chamoli

गढ़वाल: बाजार जा रहे बुजुर्ग को गुलदार ने मार डाला..इलाके में दहशत

बुजुर्ग की क्षत-विक्षत लाश जंगल में पड़ी मिली। गुलदार ने शव का काफी हिस्सा खा लिया था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है।

Chamoli News: Leopard killed a man  in Chamoli
Image: Leopard killed a man in Chamoli (Source: Social Media)

चमोली: पहाड़ में इंसान और वन्यजीवों के बीच संघर्ष खत्म नहीं हो रहा। नरभक्षी गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं। कभी जंगलों तक सीमित रहने वाले गुलदार अब इंसानी बस्तियों में दाखिल होकर मवेशियों के साथ-साथ इंसानों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। चमोली में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग गंगा सिंह चौधरी के साथ भी यही हुआ। बीते दिन गुलदार के हमले में बुजुर्ग गंगा सिंह चौधरी की मौत हो गई। उनकी क्षत-विक्षत लाश जंगल के पास पड़ी मिली। गुलदार ने शव का काफी हिस्सा खा लिया था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। डरे हुए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। बच्चों के खेलने पर पाबंदी लग गई है। स्थानीय लोगों ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सड़क पर डांस कर रहे बारातियों को गाड़ी ने कुचला..1 बाराती की मौत, 10 की हालत गंभीर
70 वर्षीय गंगा सिंह चौधरी पुत्र स्वर्गीय बख्तावर सिंह जोशीमठ विकासखंड के पैंका गांव में रहते थे। सोमवार को सुबह 10 बजे गंगा सिंह दुकान जाने की बात कह कर घर से निकले थे। इस दौरान घर से दो किमी की दूरी पर गुलदार ने गंगा सिंह पर हमला कर दिया। गंगा सिंह के अकेले होने से किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली। इसी बीच पैदल मार्ग से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने रास्ते में खून गिरा देखा। खोजबीन करने पर बुजुर्ग गंगा सिंह जंगल में मृत अवस्था में मिले। गुलदार ने उनके शव का काफी हिस्सा खा लिया था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों को दी। जिसके बाद पार्क प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग का शव अपने कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून: सड़क पर चलती कार में लगी आग..किस्मत से बची अंदर बैठे लोगों की जान
पैंका गांव के लोगों ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की समय पर सूचना दिए जाने के बावजूद अधिकारी घटनास्थल पर कई घंटे बाद पहुंचे। क्षेत्र में कई महीनों से गुलदार की दहशत कायम है। बीते अगस्त में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को मार दिया था। कुछ दिन पहले ही पैंका गांव के एक व्यक्ति को भी गुलदार ने घायल कर दिया था, लेकिन पार्क प्रशासन ने गुलदार को पकड़ने के लिए अब तक गंभीर कदम नहीं उठाए। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों का कहना है कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।