उत्तराखंड देहरादूनYellow alert for cold wave in two districts of Uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम दिखाएगा तल्ख तेवर, दो जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले सोमवार से मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने एवं कोहरे के बढ़ने की संभावना जता दी है जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आगे पढ़िए मौसम का ताजा हाल

Uttarakhand cold wave: Yellow alert for cold wave in two districts of Uttarakhand
Image: Yellow alert for cold wave in two districts of Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से मुसीबतें बढ़ा सकता है। फिलहाल उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की वजह से ठंड में कमी आई है, मगर आने वाले सोमवार से एक बार फिर मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जता दी है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट होगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मैदानी इलाकों में कोहरा एक बार फिर से मुसीबतें बढ़ाता हुआ नजर आएगा। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने समस्त प्रदेश में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला भी मुसीबतों का सबब बन रहा है। बीता शुक्रवार राज्य के निवासियों के लिए राहत का दिन साबित हुआ और दिन में धूप खिली रही मगर सुबह और शाम की ठंड भी रही।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का रण..अब असदुद्दीन ओवैसी भी कूदे अखाड़े में
देहरादून में स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने आने वाले सोमवार से पारे में गिरावट के साथ ही शीत लहर चलने की आशंका जताई है जिसको लेकर उन्होंने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा देखते हुए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। इसका मतलब है कि आने वाले सोमवार से एक बार फिर से राज्य के निवासियों को सतर्क रहना पड़ेगा। उत्तरकाशी जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है जिस कारण अभी भी कई गांव से संपर्क कटा हुआ है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी मुसीबतें बढ़ा रही है। वहीं बीते शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले 2018 में जनवरी में देहरादून का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था, मगर वह तापमान जनवरी के अंतिम दिन रहा था और अब यह जनवरी के शुरुआत में ही 26 डिग्री के पास पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल हीरोज़ फुटबॉल क्लब के संस्थापक केसर सिंह नेगी का निधन..3 बार जीती थी चैंपियनशिप
चलिए अब आपको सभी जिलों के तापमान से अवगत कराते हैं। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 7.2 दर्ज किया गया। वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 17.6 एवं न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। टिहरी में अधिकतम तापमान 17.8 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। जोशीमठ में अधिकतम तापमान 10.2 एवं न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री रहा। नैनीताल जिले में अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा। अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया।