उत्तराखंड देहरादूनAAP Kejriwal in Uttarakhand campaign Manish Sisodia will start

1 फरवरी से शुरू होगा आप का ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ अभियान, मनीष सिसोदिया करेंगे शुरुआत

आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान 1 फरवरी से शुरू होगा।

Aam aadmi party: AAP Kejriwal in Uttarakhand campaign Manish Sisodia will start
Image: AAP Kejriwal in Uttarakhand campaign Manish Sisodia will start (Source: Social Media)

देहरादून: दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की निगाहें अब उत्तराखंड पर हैं। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान शुरू कर चुकी है। कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। कई नए चेहरे आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन गए। भाजयुमो के पूर्व दर्जाधारी और सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र जुगरान ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अब आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान 1 फरवरी से शुरू होगा। ये जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने देहरादून में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - लच्छीवाला टोल टैक्स बैरियर में लगने वाले टोल टैक्स के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता..सरकार से की टैक्स माफ करने की मांग
उन्होंने बताया कि आप प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान के तहत 70 वीडियो वैन के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों के साथ प्रदेश की मुख्य समस्याएं और उनके समाधान बताए जाएंगे। शुक्रवार को देहरादून में आप के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को प्रदेश में आप का अभियान शुरू होने जा रहा है। जिसकी शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया देहरादून से करेंगे। आम आदमी पार्टी का ये कैंपेन 45 दिन तक चलेगा। इसके तहत वीडियो वैन के साथ सभी विधानसभाओं में नुक्कड़ मीटिंग और जनसभाएं की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - राष्ट्रीय कला उत्सव में उत्तराखंड के लोकगीत को पहला स्थान, बागेश्वर की बिटिया ने बढ़ाया मान
अभियान के तहत 6500 जनसभाएं करने का लक्ष्य तय किया गया है। साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आप ने विशेष रणनीति बनाई है। आप जल्द ही मिशन 2022 के लिए उत्तराखंड में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। सदस्यता अभियान 45 दिन तक चलेगा। इस दौरान 10 लाख घरों में जाकर एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मिस्ड कॉल के माध्यम से भी सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली मॉडल को पेश कर के उत्तराखंड के मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा। आप नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के साथ लगातार जुड़ रहे हैं, और वो आप के अभियान को चलाने में भी सहयोग करेंगे।