उत्तराखंड देहरादूनCold alert in Uttarakhand people's problems will increase in 3 districts

उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट..3 जिलों में बढ़ेंगी लोगों की मुश्किलें।

उत्तराखंड के मैदानी इलाके शीत लहर की चपेट में है और मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले कुछ दिनो 3 जिलों में शीतलहर की वजह से परेशानियां बढ़ेंगी। पढ़िए पूरी खबर-

उत्तराखंड: Cold alert in Uttarakhand people's problems will increase in 3 districts
Image: Cold alert in Uttarakhand people's problems will increase in 3 districts (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप जारी है और उत्तराखंड के निवासियों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है। तापमान में अभी भी ठंडक महसूस की जा रही है। तापमान लगातार गिर रहा है जिस कारण उत्तराखंड के तमाम जिलों में सर्दी बरकरार है। वहीं मैदानी जिलों में परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते कुछ दिनों पहले तक मैदानी क्षेत्रों में भीषण कोहरे ने लोगों को परेशान रखा और अब कोहरे के साथ ही उत्तराखंड के मैदानी इलाके इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। अधिकतर शहरों का पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। बात करें अल्मोड़ा और नैनीताल की तो वहां पर पारा शून्य से भी नीचे है। चंपावत में न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री पहुंच गया है, जबकि देहरादून में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे है। दिन में तो फिर भी धूप की वजह से ठंड महसूस कम होती है मगर रात और सुबह मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में आ रखे हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बॉर्डर पर हाई अलर्ट..दिल्ली में बम धमाके के बाद चौकन्नी हुई पुलिस
उत्तराखंड के तीन मैदानी इलाकों में मौसम विभाग में शीतलहर चलने की संभावनाएं जताई है ऐसे में इन तीन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और ठंड से बचाव करने की भी जरूरत है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में हरिद्वार,उधमसिंह नगर और देहरादून में शीत लहर दुश्वारियां बढ़ाएंगी। ऐसे में लोग सावधान रहें। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर भी जारी रहेगा और अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी। शीतलहर परेशानियों का सबब बनेगा। देहरादून, यूएसनगर एवं हरिद्वार के निवासियों को सतर्क रहने एवं शीतलहर से बचाव की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून के लिए शुरू हुआ 'सदैव दून प्रोजक्ट'..स्मार्ट सिटी की राह में बड़ा कदम
चलिए अब आपको हर जिले के तापमान से अवगत कराते हैं। बात करें राजधानी देहरादून की तो देहरादून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मसूरी में अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। टिहरी में अधिकतम तापमान 12.6 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 18 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 0.5 दर्ज किया गया। हरिद्वार जिले में अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। जोशीमठ में अधिकतम तापमान 8.4 और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.5 और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। नैनीताल जिले में अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। यूएसनगर में अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। चंपावत में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान -03.5 दर्ज किया गया।