उत्तराखंड श्रीनगर गढ़वालBike fell into a ditch in Srinagar

गढ़वाल में दर्दनाक हादसा..धारी देवी से लौटते वक्त खाई में गिरी बाइक, युवक की मौत

गढ़वाल के श्रीनगर में धारी देवी से वापस आते समय डूंगरीपंथ के पास देहरादून निवासी एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि उसका दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Srinagar Garhwal News: Bike fell into a ditch in Srinagar
Image: Bike fell into a ditch in Srinagar (Source: Social Media)

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन राज्य से सड़क दुर्घटनाओं की दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं। आज गढ़वाल के श्रीनगर में भी एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। बता दें कि युवक धारी देवी अपने बाइक से दोस्त के साथ घूमने आया हुआ था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया। घटना डूंगरीपंथ के पास की बताई जा रही है, जहां पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक धारी देवी घूमने गए थे और वापसी के दौरान यह दुर्घटना घट गई। पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी है। घटना के बाद से ही मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरे घायल का हायर सेंटर एम्स में इलाज चल रहा है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - खुशखबरी: उत्तराखंड पुलिस में 2 हजार कांन्टेबलों की भर्ती..DGP ने दी खुपशखबरी
चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के निवासी सुमित कुड़ियाल और नवीन सिंह परमार देहरादून से श्रीनगर के धारी देवी आए हुए थे। दर्शन के बाद दोनों दोस्त वापस देहरादून की तरफ आ रहे थे। तभी वापसी के दौरान उनकी बाइक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में सुमित कुड़ियाल की दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि दूसरा युवक नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नवीन को हायर सेंटर लेकर गई जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक सुमित कुड़ियाल के शव को मोर्चरी में रखा है। पुलिस ने सुमित के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।