उत्तराखंड देहरादूनRain and snowfall alert in 5 districts of Uttarakhand

उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट..अगले 24 घंटे सावधान रहें

पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अगले 24 घंटों के भीतर 5 जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। सतर्क रहें।

Uttarakhand Weather: Rain and snowfall alert in 5 districts of Uttarakhand
Image: Rain and snowfall alert in 5 districts of Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने लगा है। मैदानों में जहां चटख धूप खिली रही, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में आज बादल छाए रहे। मौसम के लिहाज से अगले 24 घंटे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा। बात करें प्रदेश के पहाड़ी इलाकों की तो आज दिनभर बादलों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड के पांच जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - अच्छी खबर: उत्तराखंड के नए मुखिया का बड़ा ऐलान..चौड़ी होगी घाट-नंदप्रयाग रोड
जिन जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है, उनके बारे में भी जान लें। इन जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। यहां कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी जिलों में भी तापमान में कमी देखने को मिलेगी। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते इन दिनों मौसमी बीमारियों का कहर भी बढ़ रहा है। बदलते मौसम में डॉक्टर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में खान-पान के साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें। गर्म कपड़ों से अचानक दूरी न बनाएं। तेजी से बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। योग का सहारा लें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।