उत्तराखंड देहरादूनHeavy rain alert on 19 May 20 May in Uttarakhand

उत्तराखंड: 8 जिलों में अगले दो दिन भारी से भारी बारिश की चेतावनी..मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत 8 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम के लिहाज से अगले दो दिन मुश्किलभरे रहेंगे।

Uttarakhand rain: Heavy rain alert on 19 May 20 May in Uttarakhand
Image: Heavy rain alert on 19 May 20 May in Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में इस बार मानसून से पहले ही आपदा जैसे हालात दिखने लगे हैं। आसमान से बारिश की शक्ल में बरस रही आफत से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार एक बार फिर मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। फिलहाल प्रदेश में बारिश से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेशवासियों को अगले दो दिन संभलकर रहना होगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। कई जिलों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और लिंक मार्गों के अवरुद्ध होने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सतर्क रहें। चलिए अब उन जिलों के बारे में जान लेते हैं, जिनके लिए अगले 48 घंटे आफत भरे रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड मुख्य सूचना आयुक्त का इस्तीफा..CM तीरथ की टीम में होंगे शामिल
इनमें राज्य के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां बुधवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में तेज आंधी परेशानी बढ़ा सकती है। यहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा 7 जिलों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इससे बरसाती नालों और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को यात्रा करते वक्त सावधानी बरतनी होगी। शासन द्वारा मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के मद्देनजर आपदा से जुड़े सभी विभागाध्यक्षों को संबंधित सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।