उत्तराखंड नैनीतालNainika Rautela of Nainital becomes a Navy officer

पहाड़ की नैनिका रौतेला को बधाई..भातीय नौसेना में बनी अफसर, पूरा किया पिता का सपना

नैनिका के पिता ने कहा कि वो खुद भी हमेशा से सेना का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अब बिटिया ने सेना में अफसर बनकर उनका 30 साल पुराना सपना पूरा किया है।

Nanika Rautela: Nainika Rautela of Nainital becomes a Navy officer
Image: Nainika Rautela of Nainital becomes a Navy officer (Source: Social Media)

नैनीताल: देशसेवा के मामले में उत्तराखंड के नौजवानों का कोई जवाब नहीं। यहां के बेटे ही नहीं बेटियां भी देशसेवा की राह पर चलकर प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। नैनीताल की रहने वाली नैनिका रौतेला पहाड़ की ऐसी ही होनहार बिटिया हैं। नैनिका का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। अब वो भारतीय नौसेना का हिस्सा बन देश की सेवा करेंगी। शुक्रवार को घोषित परिणाम में नैनिका रौतेला का चयन सब लेफ्टिनेंट पद पर होने से शहर के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली नैनिका पढ़ाई में बचपन से ही अव्वल रहीं। उन्होंने कक्षा छह तक की पढ़ाई मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर से की। बाद में सेंट मैरी से इंटर किया। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की में एडमिशन लिया और इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वर्तमान में नैनिका बहुराष्ट्रीय कंपनी एक्सेंसर गुड़गांव में गूगल के लिए बतौर इंजीनियर सेवा दे रही हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून: 24 साल की दीक्षा भंडारी की खुदकुशी से हड़कंप..लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी
नैनिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और अनुशासन को दिया है। उन्हें ट्रेनिंग के लिए 27 जून को केरल पहुंचना है। नैनिका के पिता रामसिंह रौतेला नैनीताल जिला अदालत और उत्तराखंड हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। मां डॉ. बसंती रौतेला मोहनलाल साह इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। बेटी के भारतीय नौसेना में चयन से दोनों बेहद गर्वित महसूस कर रहे हैं। अधिवक्ता राम सिंह रौतेला कहते हैं कि वो खुद भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने सेना के अलावा कभी किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं किया, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी वो सेना का हिस्सा नहीं बन सके। अब बेटी नैनिका ने नौसेना में अफसर बन उनका 28-30 साल पुराना सपना पूरा किया है। होनहार नैनिका की सफलता पहाड़ की दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने का हौसला देगी।