उत्तराखंड हल्द्वानीHaldwani Iditri designed the dress for the Indian team at the Olympics

हल्द्वानी की बेटी इदित्री ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, ओलंपिक के लिए बनी भारतीय टीम की डिजायनर

हल्द्वानी की इदित्री गोयल ने बढ़ाया देवभूमि का मान,भारतीय खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक परिधान किए डिजाइन, आप भी दें बधाई।

olympics indian team dress: Haldwani Iditri designed the dress for the Indian team at the Olympics
Image: Haldwani Iditri designed the dress for the Indian team at the Olympics (Source: Social Media)

हल्द्वानी: टोक्यो ओलंपिक्स का जोरों-शोरों से आगाज हो चुका है और ओलंपिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। हाल ही में जापान के नेशनल स्टेडियम में टोक्यो ओलंपिक्स का उद्घाटन समारोह हुआ और इस दौरान छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरीकॉम और हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारतीय दल का नेतृत्व किया। भारतीय एथलीट जैसे ही परेड में आए सभी की निगाह उनके परिधानों पर टिक गई। टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय एथलीटों के परिधान भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि टोक्यो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों के परिधानों का डिजाइन और किसी ने नहीं बल्कि हल्द्वानी की एक होनहार बेटी ने किया है। जी हां, टोक्यो में चल रहा है ओलंपिक खेलों में भाग लेने गए भारतीय दल के परिधान हल्द्वानी की इदित्री गोयल ने डिजाइन किए हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 4 अगस्त तक बढ़ा कर्फ्यू , अब क्या मिली छूट? 2 मिनट में जान लीजिए
इदित्री गोयल भारतीय ओलंपिक संघ के उत्तराखंड से एकमात्र फैशन डिजाइन कंसलटेंट हैं। इदित्री गोयल को हाल ही में पता लगा था कि ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को डिजाइनरों की आवश्यकता है और उन्होंने भी इसमें आवेदन किया। उनकी प्रोफाइल को देखते हुए भारतीय ओलंपिक संघ ने उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया और उन्हें डिजाइन कंसलटेंट बनाया। इदित्री गोयल ने बताया कि ओलंपिक संघ की तय गाइडलाइन के अनुसार ही उनको डिजाइन प्रस्तुत करने थे और उनके परिधानों में भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखानी थी। ऐसे में उनको डिजाइन करने में काफी समस्या आई। उन्होंने 3 से 4 महीने में काफी डिजाइन बनाए और उनमें से एक डिजाइन संघ को पसंद आया। उन्होंने कहा कि भारतीय एथलीटों के परिधानों को भारत की संस्कृति, परंपरा और भारत के सौंदर्य को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: IAS दीपक रावत का तबादला, 7 दिन बाद संभाली कुर्सी..जानिए अब क्या मिली जिम्मेदारी
इदित्री गोयल नैनीताल रोड के वैशाली कॉलोनी की निवासी हैं और अपने परिवार के साथ रहती हैं। 27 वर्षीय इदित्री गोयल ने अपनी इंटर तक की पढ़ाई हल्द्वानी से पूरी की है और इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस से बीए स्नातक किया है। स्कूल के दौरान ही उनका इंटरस्ट फैशन डिज़ाइनिंग की ओर झुक गया था और कॉलेज के बाद फैशन डिजाइनिंग के करियर की चाहत में उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई इटली से की जहां उन्होंने लग्जरी ब्रांड में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने 2016 से 18 तक भारत के प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर के साथ काम सीखा। 2018 से लेकर 2020 तक उन्होंने दिल्ली में रहकर ही अपना एक खुद का क्लॉथिंग ब्रांड शुरू किया। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनकी मां का विशेष योगदान रहा है। उनके हर निर्णय पर उनकी मां ने उनका साथ दिया और यही कारण है कि आज उन्होंने अपने नाम यह उपलब्धि की है। इदित्री गोयल की मां आरती गोयल ने बताया कि उनको अपनी बेटी के ऊपर गर्व है। इदित्री की कामयाबी के बाद से ही उनके परिवार में सभी लोग बेहद गर्वित महसूस कर रहे हैं। उनके पिता वीरेंद्र गोयल ने कहा कि इदित्री ने अपना लक्ष्य तय रखा और कामयाबी अर्जित की। राज्य समीक्षा की पूरी टीम की ओर से भी हल्द्वानी की बेटी इदित्री गोयल को शुभकामनाएं।