उत्तराखंड देहरादूनDoggy Princess of Dehradun Police passes away

देहरादून पुलिस विभाग में शोक की लहर, बड़े अपराधों का खुलासा करने वाली प्रिंसेस का निधन

जर्मन शेफर्ड प्रजाति की प्रिंसेस बीते लंबे समय से बीमार चल रही थी, बीते मंगलवार को प्रिंसेस ने आखिरी सांसे लीं।

Dehradun Police: Doggy Princess of Dehradun Police passes away
Image: Doggy Princess of Dehradun Police passes away (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून से एक बुरी खबर सामने आ रही है। पुलिस विभाग में कई बड़े आपराधिक केसों को सॉल्व करने में और पुलिस को अहम लीड्स तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करने वाली प्रिंसेस का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है। प्रिंसेस की मृत्यु के बाद से ही पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई है। सभी पुलिस अधिकारियों की चहेती प्रिंसेस ने अब तक पुलिस अधिकारियों की बड़े से बड़े अपराधी केसों को सॉल्व करने में मदद की थी। प्रिंसेस काफी दिनों से बीमार चल रही थी और उसका लगातार चिकित्सा उपचार जारी था मगर उसके स्वास्थ्य में कोई भी खास सुधार नहीं दिख रहा था। कल प्रिंसेस ने अपनी आखिरी सांसे लीं और उसकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। पुलिस लाइन में प्रिंसेस को गार्ड ऑफ ऑनर के अलावा पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदा किया गया।प्रिंसेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से मौत की वजह सामने आई है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में करोड़ों का घोटाला, बस कागजों में हुआ विकास
प्रिंसेस के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। बता दें कि दुष्कर्म जैसी घटनाओं के खुलासे में प्रिंसेस का काफी अहम रोल था। हाल ही में देहरादून में एक 7 साल की मासूम बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसमें प्रिंसेस ने एक अहम रोल अदा किया था और उसी के जरिए पुलिस घटनास्थल तक पहुंची थी। केवल इतना ही नहीं बल्कि देहरादून कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भी एक हत्या के मामले में प्रिंसेस ने पुलिस को एक अहम लीड दी थी जिसके सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंची थी। इसी के साथ प्रिंसेस हिमालय जैसे दुर्गम क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन में अपना अहम रोल अदा करने वाले प्रशिक्षित डॉग्स की लिस्ट में भी शामिल थी। प्रिंसेस ने कई अपराधों को वर्क आउट करने में अहम योगदान दिया था। जर्मन शेफर्ड की प्रिंसेस उत्तराखंड के डॉग स्क्वायड में 2012 से शामिल थी। इसी के साथ वो राज्य स्थापना दिवस समेत अन्य आयोजनों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है।