उत्तराखंड पिथौरागढ़Stones fell on the bus on Thal Munsiyari Road

उत्तराखंड: गाड़ी का ये हाल होने के बाद भी बच गए 7 लोग..सभी बोले-’गोलू देवता ने बचाया’

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के थल मुनस्यारी मार्ग में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गोलू देवता के आशीर्वाद से बची 7 लोगों की जान

Thal Munsiyari Bus: Stones fell on the bus on Thal Munsiyari Road
Image: Stones fell on the bus on Thal Munsiyari Road (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में बरसात आफत बनकर बरस रही है। बरसात के कारण पहाड़ों पर हाल बेहाल हो रखा है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब प्रदेश से हादसों की खबर नहीं आती। बरसात के कारण लगातार पहाड़ दरक रहे हैं और वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों की जान के ऊपर एक बड़ा संकट मंडरा रहा है। आए दिन उत्तराखंड से भूस्खलन की दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित थल मुनस्यारी में एक गंभीर हादसा होते-होते बच गया। गिरगांव के पास एक वाहन जबरदस्त भूस्खलन की चपेट में आ गया। वाहन के ऊपर एक बड़ा सा पत्थर और मलबा एक साथ गिरे। भगवान का शुक्र यह रहा कि किसी को भी चोट नहीं आई और वाहन में मौजूद सभी 7 यात्री सुरक्षित रहे। चौंकाने वाली बात यह है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं मगर अंदर बैठे यात्रियों में से किसी को भी एक खरोंच तक नहीं लगी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ से दुखद खबर..छुट्टी पर घर आया जवान नदी में बहा, घर में पसरा मातम
वाहन में सवार सभी लोगों ने गोलू देवता का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि गोलू देवता के आशीर्वाद ने उनको इस मुसीबत से बचाया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते गुरुवार की शाम को थल मुनस्यारी मार्ग पर एक वाहन 7 सवारियों को लेकर गुजर रहा था कि तभी गिरगांव के पास पहाड़ की तरफ से मलबा गिरने लगा। मलबे के चलते दलदल बनने से वाहन वहीं पर फंस गया। इस बीच वाहन में बैठे 7 यात्री बिना देरी किए बाहर निकल गए। तभी अचानक वाहन पर एक बड़ा पत्थर गिरा जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं प्रशासन ने मौके पर टीम भेजी और सड़क खोलने की कार्यवाही करवाई। गनीमत रही कि किसी को भी हादसे में गंभीर चोट नहीं लगी है और समय रहते सभी वाहन सवार बाहर निकल गए और गंभीर हादसा टल गया।