उत्तराखंड देहरादूनboy beaten up at dehradun clock tower

देहरादून: घंटाघर रोड पर लड़की को छेड़ रहा था मनचला, लड़की ने पीट-पीटकर सिखाया सबक

आमतौर पर ऐसे मामलों में लड़कियां संकोच की वजह से चुप रह जाती हैं, लेकिन देहरादून में रहने वाली एक लड़की ने इसका उलट किया। उसने सरे राह मनचले को ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो ताउम्र याद रखेगा।

Dehradun News: boy beaten up at dehradun clock tower
Image: boy beaten up at dehradun clock tower (Source: Social Media)

देहरादून: प्रदेश में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्कूल-कॉलेज जाना हो या फिर दफ्तर...लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। राह चलते मनचले लड़कियों संग छेड़छाड़ करते हैं, लड़की विरोध करती है तो उसे धमकाते हैं। आमतौर पर ऐसे मामलों में लड़कियां संकोच की वजह से चुप रह जाती हैं, लेकिन देहरादून में रहने वाली एक लड़की ने इसका उलट किया। युवती ने छेड़छाड़ कर रहे मनचले को सरे राह धुन दिया। मनचले को पिटते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जान आफत में देख युवक भागने की फिराक में था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घटना दून के घंटाघर की है। जहां युवती अपने किसी काम से दर्शनलाल चौक की ओर जा रही थी। उसके आगे चल रहा एक युवक अपने सामने चल रही लड़की से छेड़खानी कर रहा था। पीछे वाली युवती मनचले की हरकतें देखती रही, उसे लड़के पर बहुत गुस्सा आ रहा था।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बस का ये हाल होने के बाद भी बच गए 7 लोग..सभी बोले-’गोलू देवता ने बचाया’
इस बीच छेड़छाड़ की शिकार हुई युवती वहां से चली गई। आरोप है कि जब दूसरी युवती युवक के सामने पहुंची तो युवक उसके संग भी छेड़छाड़ करने लगा। इस बात पर गुस्साई लड़की ने युवक को तमाचा जड़ दिया और वहीं पर पीटना शुरू कर दिया। मनचले ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि युवती उसे इस कदर सबक सिखाएगी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुटने लगी। कुछ लोगों ने आरोपी को पीटा भी। थोड़ी देर बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई और युवक को अपने साथ ले गई। पीड़ित लड़की भी चौकी पहुंची और पुलिस को युवक की करतूत के बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने लड़की से माफी मांग ली थी। जिस पर लड़की ने भी उसके खिलाफ शिकायत नहीं की। आरोपी युवक को ऐसी हरकत दोबारा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। शहरभर में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, लोग छेड़छाड़ का विरोध करने वाली लड़की की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।