उत्तराखंड देहरादूनbronzeback tree snake found in dehradun

देहरादून में नज़र आया अति दुर्लभ उड़ने वाला सांप, जानिए ब्राॅन्जबैक ट्री स्नेक की खूबियां

हाई जंप मारने के कारण इस सांप को लोग उड़ने वाला सांप कहते हैं। इसका दून जैसे शहरी इलाके में दिखना बेहद दुर्लभ है।

Dehradun bronzeback tree snake: bronzeback tree snake found in dehradun
Image: bronzeback tree snake found in dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: बेमौसम बारिश का दौर जारी है। बिलों में पानी भर जाने से जगह-जगह सांप और अजगर के निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच एक हैरान करने वाली खबर देहरादून से आई है। यहां बुधवार को ब्रांजबैक ट्री स्नेक यानी उड़ने वाला सांप देखा गया। सांप को हाई जंप लगाते देख हर कोई हैरान रह गया। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। घटना हाथीबड़कला क्षेत्र की है। जहां स्थानीय निवासी गायत्री सहगल के घर में उड़ने वाला सांप देखा गया। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने सांप को एक पेड़ से पकड़ा। उड़ने वाले सांप का दून जैसे शहरी इलाके में दिखना बेहद दुर्लभ है। विभाग की रेस्क्यू टीम के लीडर रवि जोशी ने बताया कि हाई जंप मारने के कारण इस सांप को लोग उड़ने वाला सांप भी कहते हैं। ये दून के आसपास घने जंगलों में तो मिलता है, लेकिन शहरी क्षेत्र में नहीं पाया जाता। इसे पकड़ना मुश्किल होता है, क्योंकि ये काफी हाई जंप मार सकता है। लोग भले ही उड़ने वाले सांप का नाम सुनकर डर से सिहर जाते हों, लेकिन सच ये है कि इसमें जहर नहीं होता। जिस वजह से ये खतरनाक नहीं है। ब्रांजबैक ट्री स्नेक आमतौर पर चिड़ियों के अंडे या बच्चे खाते हैं। देहरादून में करीब चार महीने पहले भी सहस्रधारा रोड स्थित उषा कॉलोनी में एक उड़ने वाला सांप पाया गया था। इसके बाद ये दूसरा सांप मिला है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड आपदा में अब तक 58 मौत, अनगिनत लोग लापता