उत्तराखंड हल्द्वानीusa Yvette Claire Roger dies in Haldwani

हल्द्वानी में अमेरिकी महिला की मौत, कैंची धाम और जागेश्वर धाम पर थी अटूट आस्था

कैंची धाम मंदिर से लंबे समय से काफी (Haldwani USA woman Yvette Claire Roger) लगाव था। इससे पहले वह जागेश्वर धाम समेत कई अन्य धामों की यात्रा कर चुकी थीं।

Haldwani USA woman Yvette Claire Roger: usa Yvette Claire Roger dies in Haldwani
Image: usa Yvette Claire Roger dies in Haldwani (Source: Social Media)

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहां अमेरिकी मूल की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों (Haldwani USA woman Yvette Claire Roger) में मौत हो गई। जी हां हल्द्वानी मेडिकल चौकी क्षेत्र के एक अस्पताल में बीते शनिवार की रात महिला की मौत की खबर सामने आई। बुजुर्ग महिला अमेरिका मूल की थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मोर्चरी में रखवाया है। अमेरिका में रहने वाली वृद्धा की बेटी को भी इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने इस बारे में मीडिया को कुछ खास जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार 69 साल की यवेटे क्लेयर रोजर अमेरिका के टेक्सास प्रांत की निवासी थी। इन दिनों यवेटे क्लेयर रोजर हल्द्वानी के चोरगलिया निवासी मीनाक्षी बजेठा के घर रहती थीं। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पूजा से लौट रहे थे लोग, गहरी खाई में गिरी मैक्स..1 युवक 1 युवती की मौत
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रोजर धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनका कैंची धाम मंदिर से लंबे समय से काफी लगाव था। इससे पहले वह जागेश्वर धाम समेत कई अन्य धामों की यात्रा कर चुकी थीं। यवेटे क्लेयर रोजर लंबे समय से भारत में रह रही थीं। जानकारी मिली है कि उन्होंने यहां से पीएचडी भी की थी। इस बार उनका वीजा 7 फरवरी 2028 तक का था। ये वीजा 8 फरवरी 2018 को जारी हुआ था। मामले में पुलिस का कहना है कि वृद्धा यवेटे क्लेयर रोजर (Haldwani USA woman Yvette Claire Roger) चोरगलिया में भी पूजा-पाठ करती रहती थीं। बीते शनिवार रात अचानक तबीयत खराब होने पर मीनाक्षी उन्हें क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में लाई थीं, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की रिपोर्ट पुलिस ने एसएसपी, डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दी है।