उत्तराखंड हल्द्वानीDowry harassment case in Haldwani

उत्तराखंड: अफसर की पत्नी ने बयां किया दर्द, कहा- मेरे पति के दूसरी महिला के साथ हैं अवैध संबंध

मर्चेंट नेवी ऑफिसर की बीवी ने दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने का लगाया आरोप, नेवी ऑफिसर के किसी और महिला अधिकारी के साथ हैं अवैध संबंध

Haldwani Merchant Navy Officer Dowry: Dowry harassment case in Haldwani
Image: Dowry harassment case in Haldwani (Source: Social Media)

हल्द्वानी: हल्द्वानी से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपने मर्चेंट नेवी अफसर पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

Dowry harassment case in Haldwani

महिला का कहना है कि पति का उसके साथ काम करने वालो महिला अधिकारी के साथ अवैध संबंध है। साथ ही उसका पति ससुराल वालों के साथ मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। महिला की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है पति की प्रेमिका ने भी उसके साथ गाली गलौज करते हुए तलाब देने का दबाव बनाया है। सुरभि कॉलोनी मुखानी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में राजाजी पुरम लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी हिमांशु के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही उसके पति ने और उसके ससुराल वालों ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और दहेज न देने पर उसके साथ में मारपीट शुरू कर दी। हिमांशु मर्चेंट नेवी में एमएमएसआई में सेकेंड अफसर है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति के मर्चेंट नेवी में काम करने वाली एक महिला अधिकारी के साथ अवैध संबंध है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि महिला अफसर ने भी फोन पर उसको धमकाते हुए गाली गलौज की और तलाक देने के लिए दबाव बनाया है। वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने कहा है कि जिस महिला अधिकारी के साथ में उसके पति के अवैध संबंध चल रहे हैं, वह भी उसको फोन करके उसके साथ में गाली गलौज करती है। महिला ने पुलिस को बताया कि इससे उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही और वह आए दिन परेशान रहती है। उसको अपने पति से भी जान का खतरा है। पीड़िता ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला के तहरीर पर मुखानी पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। अगर आरोप साबित होते हैं तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।