उत्तराखंड देहरादूनManisha koirala meets bjp rajya sabha mp anil baluni

सांसद अनिल बलूनी से मिलने अस्पताल पहुंची अभिनेत्री मनीषा कोइराला, कहा मजबूत इच्छाशक्ति से कैंसर को हरायें

अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने सांसद बलूनी से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें बताया कि मजबूत इच्छाशक्ति से इस बीमारी को मात दी जा सकती है...

mp anil baluni: Manisha koirala meets bjp rajya sabha mp anil baluni
Image: Manisha koirala meets bjp rajya sabha mp anil baluni (Source: Social Media)

देहरादून: राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी अस्वस्थ चल रहे हैं। उनका मुंबई में कैंसर का इलाज चल रहा है। जिस तरह सांसद बलूनी हर चुनौती पर जीत हासिल करने में सफल रहे हैं, हमें पूरी उम्मीद है कि वो कैंसर को भी उसी जज्बे से हराने में कामयाब होंगे। पूरा उत्तराखंड उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहा है। मुंबई में इलाज करा रहे अनिल बलूनी से मिलने के लिए देश-दुनिया की जानी-मानी हस्तियां पहुंच रही हैं। कुछ दिन पहले इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह भी सांसद बलूनी से मिले थे। दोनों ने साथ में अच्छा वक्त और बातें शेयर की थीं। सोमवार को फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने उनसे मुलाकात की। मनीषा ने सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का हालचाल पूछा। आपको बता दें कि मनीषा कोइराला खुद भी कैंसर सरवाइवर रही हैं। वो लंबे वक्त तक कैंसर से लड़ती रहीं, और आखिरकार उस पर जीत हासिल कर ली।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - जय देवभूमि ! रिटायरमेंट से 1 दिन पहले देश के पहले CDS बने जनरल बिपिन रावत.. बधाई दीजिये
सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात कर उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति और जीवटता से कैंसर को मात दी। इससे पहले क्रिकेटर युवराज सिंह भी सांसद बलूनी से मिल चुके हैं। उन्होंने कैंसर के क्षेत्र में साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई थी। अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने सांसद बलूनी से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें बताया कि मजबूत इच्छाशक्ति से इस बीमारी को मात दी जा सकती है। उन्होंने उपचार के दौरान और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। आपको बता दें कि सांसद अनिल बलूनी पिछले 3 महीने से मुंबई में इलाज करा रहे हैं। पूरा उत्तराखंड उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहा है। राज्य समीक्षा टीम भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है, उम्मीद है वो जल्द ही पहाड़ के लोगों के बीच होंगे।