उत्तराखंड देहरादूनCoronavirus Uttarakhand:Coronavirus uttarakhand Cm trivendra singh rawat meeting

उत्तराखंड में कल सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेंगी दुकान, भगदड़ न मचाएं

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा उत्तराखंड में कोरोना वायरस की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही कल के लिए कुछ जरूरी आदेश दिए हैं। पढ़िए पूरी खबर

Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Coronavirus uttarakhand Cm trivendra singh rawat meeting
Image: Coronavirus Uttarakhand:Coronavirus uttarakhand Cm trivendra singh rawat meeting (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा उत्तराखंड में कोरोना वायरस की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गेहूँ की आटा मिलें चलती रहें, ये सुनिश्चित कर लिया जाए। पंजीकृत और अन्य श्रमिकों के साथ साथ अन्य ज़रूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। आवश्यक सावधानियां बरतते हुए फार्मा इंडस्ट्री चलती रहें। जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उनको होम क्वारेंटाईन कराया जाए। कोरोना संदिग्ध लोग, जिनकी रिपोर्ट लम्बित है, उनको सख्ती के साथ घर पर क्वारेंटाईन किया जाए। इस पर लगातार चेकिंग भी की जाए। जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इनको क्रॉस चेक करा लें। जिलों में होम डिलीवरी व्यवस्था को मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अभी तक की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी समन्वय से आगे भी काम करना है। कोई छोटी से छोटी कोताही भी नहीं होनी चाहिए। आगे पढ़िए कल के लिए जरूरी सूचना

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में एक ही परिवार के 6 सदस्य क्वॉरेन्टीन, पड़ोसी भी कोरोना संदिग्ध
इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि कल यानी 27 मार्च को बाजार आवश्यक वस्तुओं के लिए सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। फल सब्जी की ठेलिया चल सकती हैं। चार पहिया वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे। दोपहिया वाहन सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे परंतु इनपर एक ही व्यक्ति बैठेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता होने पर देहरादून व हल्द्वानी में 500 बेड के प्री फैब कोरोना अस्पताल बनाए जा सकते हैं, इसके लिए संबंधित जिलाधिकारी 5 एकङ भूमि चयनित कर लें। जिन भी सीएमओ व अन्य अधिकारियों के नम्बर सार्वजनिक कर रहे हैं, उन्हें सहायक भी दे दें। छोटी आटा चक्कियों को चलने दे। थोक सप्लाई को न रोके। दुकानों पर रेट लिस्ट अवश्य लगें। फूड प्रोसेसिंग से संबंधित फैक्ट्री चलती रहें। बैठक में सचिव नितेश झा ने बताया कि अभी उत्तराखंड कोरोना के पहले फेज में है। यहां पाए गए पाजिटिव केस बाहर से आए हुए हैं। स्थानीय संक्रमण नहीं हुआ है। सोशल डिस्टेंसिंग रखने में सफल रहे तो राज्य में कोरोना मामलों को रोकने में अवश्य कामयाब रहेंगे। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, सचिव अमित नेगी अन्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें - गढ़वाली लड़के का इटली से उत्तराखंड के नाम संदेश- यहां 1 मिनट में 2 लोग मर रहे हैं..देखिए वीडियो