उत्तराखंड देहरादूनCoronavirus Uttarakhand:Two expelled from uttarakhand congress

उत्तराखंड कांग्रेस के दो नेता पार्टी से OUT, पूर्व सीएम हरीश रावत को लेकर फैलाई थी अफवाह

जिन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई उनमें कुलदीप शर्मा और माला वर्मा शामिल हैं। कुलदीप शर्मा नैनीताल कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष हैं। जबकि माला वर्मा हल्द्वानी में महिला कांग्रेस से जुड़ी हैं...आगे पढ़िए पूरी खबर

Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Two expelled from uttarakhand congress
Image: Coronavirus Uttarakhand:Two expelled from uttarakhand congress (Source: Social Media)

देहरादून: सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वाले दो कांग्रेस नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। दोनों नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इसकी वजह भी आपको बताते हैं। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के इन दोनों नेताओं ने पूर्व सीएम रहे हरीश रावत को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना फैलाई थी। सोशल मीडिया पर ये फर्जी खबर तेजी से फैली। विवाद बढ़ा तो कांग्रेस को दोनों नेताओं के खिलाफ ऐक्शन लेना पड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने भी इन दोनों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही है। जिन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई उनमें कुलदीप शर्मा और माला वर्मा शामिल हैं। कुलदीप शर्मा नैनीताल कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष हैं। जबकि माला वर्मा हल्द्वानी में महिला कांग्रेस से जुड़ी हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए अनिल बलूनी का नेक काम, कोरोना मरीजों के लिए दिए 1 करोड़ रुपये
दोनों को ही कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। ये जानकारी कांग्रेस की राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने दी। पार्टी से इनकी सदस्यता भी खत्म कर दी गई है। अनुशासन समिति की जांच में यह पता चल था कि इन दोनों ने सोशल मीडिया पर हरीश रावत को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की गलत जानकारी का प्रचार किया था। मामले पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फर्जी खबर फैलाने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत भी कानूनी कार्रवाई करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने इस मामले में साइबर कानून के तहत शिकायत दर्ज कराने की बात कही।