उत्तराखंड पिथौरागढ़dead body found hanging from a tree In Pithoragarh

उत्तराखंड: जंगल में पेड़ पर लटकी मिली पुरोहित की लाश..पास के गांव में पूजा करने गए थे

भकुंडा गांव के निवासी पंडिताई करने वाले एक पुरोहित का शव हाल ही में सुनसान जंगल के एक पेड़ की टहनी के सहारे रस्सी से लटकता हुआ मिला है। फिलहाल मृत्यु के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आगे पढ़िए पूरी खबर

Pithoragarh News: dead body found hanging from a tree In Pithoragarh
Image: dead body found hanging from a tree In Pithoragarh (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित नाचनी स्थित तल्लाजोहार के खतेड़ा ग्राम पंचायत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। भकुंडा गांव के निवासी पंडिताई करने वाले एक पुरोहित का शव हाल ही में सुनसान जंगल के एक पेड़ की टहनी के सहारे रस्सी से लटकता हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने आत्महत्या की है मगर इस बात को पूरी तरह सच नहीं ठहराया जा सकता है। हालांकि परिजनों के अनुसार मृतक कुछ महीने पहले ही अपने भाई के साथ बंटवारा होने के बाद से तनाव में आ गया था। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लगा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। जिस स्थान पर उसका शव मिला है वह स्थान सुनसान है और शव भी पेड़ की ऊंचाई पर लटका हुआ था। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। मृतक की पहचान 43 वर्षीय गिरीश जोशी के रूप में हुई है जो पुरोहित का कार्य करते थाे और छोटे-मोटे पंडिताई कर अपने परिवार का पेट पालते थे। बीते मंगलवार को गिरीश जोशी यजमानी करने पास ही में गांव गए थे। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - अब बदरीनाथ में 6 महीने तक देवता करेंगे पूजा, नारद मुनि होंगे मुख्य पुजारी..जानिए अद्भुत मान्यता
सुबह घर से निकले गिरीश जोशी शाम तक घर नहीं आए जिसके बाद उसके परिजन चिंता में आ गए। वहीं जिस गांव में वे यजमानी के लिए गए थे वहां के ग्रामीणों के अनुसार वह मंगलवार की शाम को अपने गांव के लिए लौट गए थे। नापड़ से भकुंडा गांव के बीच में एक बेहद घना जंगल है। गिरीश जोशी के घर नहीं पहुंचने के बाद उसके घर वाले परेशान हो गए और सभी मिलकर लापता गिरीश की खोजबीन करने निकल गए। ग्रामीणों ने खोज की तो गिरीश जोशी का शव बीच के घने जंगल में एक बड़े वृक्ष की ऊंचाई पर रस्सी के सहारे गले में लटका हुआ मिला। पीली धोती से बने हुए फंदे के सहारे शव पेड़ पर झूल रहा था जिसके बाद ग्रामीणों और गिरीश जोशी के परिजनों के बीच में कोहराम मच गया। आनन-फानन में इस बात की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ पर चढ़कर शव को नीचे उतारा। फिलहाल मृत्यु के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मगर परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक और उसके भाई के बीच में बंटवारा हो गया था जिसके बाद से उनके परिवार अलग-अलग रहने लगे थे। तभी से गिरीश जोशी बेहद तनाव में थे। परिजनों द्वारा मिली जानकारी के बाद पुलिस इसको आत्महत्या मान रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता लग पाएगा और पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।