उत्तराखंड हल्द्वानीMustache of Thakur Ram Singh

उत्तराखंड: मूछें हों तो ठाकुर राम सिंह जैसी, जानिए उनकी 22 फीट लंबी मूंछों का राज

ठाकुर राम सिंह अपने हुनर से ज्यादा अपनी लंबी मूंछों के लिए चर्चा में बने हुए हैं। हर कोई उनकी 22 फीट लंबी मूंछों का राज जानने को बेताब है।

Thakur Ram Singh: Mustache of Thakur Ram Singh
Image: Mustache of Thakur Ram Singh (Source: Social Media)

हल्द्वानी: 'मूंछें हों तो नत्थू लाल जैसी' फिल्म शराबी में अभिनेता अमिताभ बच्चन जब भी ये डायलॉग बोलते, पूरा सिनेमा हॉल ठहाकों से गूंज उठता था। उत्तराखंड पहुंचे ठाकुर राम सिंह भी अपनी ऐसी ही लंबी मूंछों के लिए मशहूर हैं। नैनीताल के हल्द्वानी शहर पहुंचे ठाकुर राम सिंह अपने हुनर से ज्यादा अपनी लंबी मूंछों के लिए चर्चा में बने हुए हैं। हर कोई उनकी 22 फीट लंबी मूंछों का राज जानने को बेताब है। यही नहीं लोग उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए खूब होड़ लगाए रहते हैं। 62 साल के राम सिंह बेहतरीन बांसुरी और हारमोनियम बजाते हैं। ठाकुर राम सिंह को लंबी मूंछें पालने का खूब शौक है। गुरुवार को राम सिंह एक जागरण के लिए हल्द्वानी पहुंचे थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोग उनकी मूंछों को लेकर चर्चा करते रहे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बूंद-बूंद को तरस सकता है हल्द्वानी...गौला नदी ने दिया खतरे का सिग्नल
राम सिंह मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। वो बताते हैं कि उनके पूर्वज मूंछें रखा करते थे। इसलिए उन्होंने भी बड़ी मूंछें रखने का इरादा किया। आज उनकी घनी-लंबी मूंछें लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं, लेकिन इनकी देखभाल में बहुत मेहनत लगती है। वो बालों को लंबा बनाने के लिए जैतून का तेल लगाते हैं। मूंछों को सतरीठा और मुल्तानी मिट्टी से धोते हैं। उन्हें अपनी मूंछें संवारने में दस मिनट का समय लगता है। उनकी दोनों तरफ की मूंछों की लंबाई 22 फीट से ज्यादा है। उन्होंने जिंदगी में कभी मूंछों पर कैंची नहीं चलाई। राम सिंह बताते हैं कि अब वो अपनी लंबी मूंछों को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने जा रहे हैं। खूबसूरत-लंबी मूंछों के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।