उत्तराखंड टिहरी गढ़वालChief Administrative Officer Atul Singh Bisht Death

गढ़वाल: बंद कमरे में मिली मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की लाश..6 महीने बाद था रिटायमेंट

टिहरी गढ़वाल के सिंचाई खंड नरेंद्र नगर में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिंह बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। 6 महीने के बाद होने वाले थे सेवानिवृत्त।

Atul Singh Bisht Tehri: Chief Administrative Officer Atul Singh Bisht Death
Image: Chief Administrative Officer Atul Singh Bisht Death (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। टिहरी गढ़वाल के सिंचाई खंड नरेंद्र नगर में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। वे हाल ही में अपने कमरे में मृत पाए गए थे। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का शव उनके कमरे में मिला। उनकी मृत्यु कैसे हुई है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि जब उनके कमरे का दरवाजा खोल कर देखा गया तब वे अपने कमरे में मृत पड़े हुए थे। मृतक प्रशासनिक अधिकारी 6 महीने के बाद रिटायर होने वाले थे। उनकी मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। उनके शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: अस्पताल से गायब मिले डॉक्टर..DM ने दिए वेतन रोकने के आदेश..जमकर लगाई फटकार
मिली गई जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 59 वर्ष के अतुल सिंह बिष्ट के रूप में हुई है जो कि टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 6 महीने पहले उनका चंबा से ट्रांसफर हुआ था और वे सिंचाई खंड नरेंद्र नगर आए थे। अगले साल 2022 में वे सेवानिवृत्त होने वाले थे। बताया जा रहा है कि वे हाल ही में सुबह अपने कमरे में मृत पाए गए। नरेंद्र नगर में जिस आवास में वे रहते थे वहां उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। बीते बुधवार की सुबह सफाई कर्मी जब उनके कमरे कूड़ा लेने गया तब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। सफाई कर्मी ने देखा कि कमरा अंदर से बंद हो रखा है। उन्होंने अतुल सिंह बिष्ट को कई बार आवाज लगाई लेकिन तब भी दरवाजा नहीं खोला गया, जिसके बाद सफाई कर्मी ने अन्य लोगों को इस बात की जानकारी दी। अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जब अतुल सिंह बिष्ट के कमरे का दरवाजा खोला तो सभी के पांव तले जमीन खिसक गई क्योंकि अतुल सिंह बिष्ट अपने कमरे में मृत पड़े हुए थे। इसके बाद उन लोगों के बीच में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत ही इस बात की सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी। इसी के साथ थाना नरेंद्र नगर को भी इस पूरी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अतुल सिंह बिष्ट के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनकी मौत के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि अतुल सिंह बिष्ट को कुछ दिनों पहले हार्टअटैक आया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उनकी मृत्यु हार्टअटैक से हुई है। बता दें कि वे 6 महीने पहले ही वे चंबा से सिंचाई खंड नरेंद्र नगर आए थे और अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनने के बाद उनके परिजनों के बीच में शोक की लहर छा गई है।