उत्तराखंड नैनीतालNainital Priyanka Bisht got 97 percent marks

उत्तराखंड: होमगार्ड पिता की बेटी प्रियंका बिष्ट को बधाई, 12 वीं बोर्ड में मिले 96.4 फीसदी अंक

राजकीय इंटर कॉलेज पटवाडांगर की छात्रा प्रियंका बिष्ट स्कूल में टॉप करने में सफल रहीं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 96.4 फीसदी अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Nainital News: Nainital Priyanka Bisht got 97 percent marks
Image: Nainital Priyanka Bisht got 97 percent marks (Source: Social Media)

नैनीताल: शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कोरोना की वजह से इस बार बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। इस वर्ष परीक्षा के बजाय विद्यार्थियों को सीधे प्रमोट किया गया है। नैनीताल में राजकीय इंटर कॉलेज पटवाडांगर की छात्रा प्रियंका बिष्ट भी स्कूल में टॉप करने में सफल रहीं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 96.4 फीसदी अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियंका की सफलता कई मायनों में खास है। उनके पिता मदन सिंह बिष्ट होमगार्ड हैं, जबकि माता भगवती देवी गृहणी हैं। प्रियंका बताती हैं कि घर में भले ही आर्थिक परेशानियां रही हों, लेकिन उनके माता-पिता ने उनकी पढ़ाई में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी। उन्होंने माता-पिता और गुरुजनों को अपना आदर्श बताया। प्रियंका ने हाईस्कूल की परीक्षा में भी टॉप किया था। वो 10वीं में 94.4 फीसदी अंक हासिल करने में कामयाब रही थीं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग के बाद अल्मोड़ा की नई DM बनीं IAS वंदना, IAS नितिन भदौरिया का तबादला
इंटर की परीक्षा में सफलता के लिए वो हर दिन 8 से 9 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। अब वह दूरसंचार के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं, ताकि माता-पिता के सपने को पूरा कर सकें। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल शनिवार को जारी किया गया। परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड ऑफिस में घोषित किया। इस साल हाईस्कूल का रिजल्ट 99.9 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 99.56 प्रतिशत रहा। इस साल क्योंकि परीक्षाएं नहीं हुईं, इसलिए नंबर्स को लेकर छात्रों में उत्सुकता बनी हुई थी। इस साल हाईस्कूल में एक लाख 48 हजार 350 छात्र और इंटरमीडिएट में एक लाख 22 हजार 198 छात्र पंजीकृत थे। 2 अगस्त से प्रदेश में स्कूल भी खुल जाएंगे। निजी, सरकारी व बोर्डिंग स्कूलों के लिए शासन ने एसओपी जारी कर दी है। शुरुआत में कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन होगा। शासन ने स्कूलों को सख्त हिदायत दी है कि स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएं।