उत्तराखंड अल्मोड़ाbihari labourers stuck in almora

पहाड़ में फंसे हैं बिहार के सैंकड़ों मजदूर..सरकार से लगाई घर भेजने की गुहार

लॉकडाउन के कारण अल्मोड़ा जिले में फंसे बिहार मूल के सैंकड़ों मजदूरों द्वारा बिहार सरकार से राज्य वापसी की गुहार लगाई जा रही है मगर इतने दिनों से उनको केवल निराशा ही हाथ लग रही है। सरकार द्वारा सुध न लेने पर बिहारी मजदूरों के चेहरे पर सरकार के खिलाफ आक्

Almora News: bihari labourers stuck in almora
Image: bihari labourers stuck in almora (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार एड़ी-चोटी का जोर लगा कर अपने प्रवासियों को राज्य में वापस लेकर आ रही है। उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से तो प्रवासी आ रहे हैं वहीं उत्तराखंड में रह रहे दूसरे राज्यों के लोग भी वापस अपने राज्यों की तरफ रुख कर रहे हैं। मगर उत्तराखंड में रह रहे बिहार के मजदूरों को अबतक उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था उनकी सरकार नहीं कर पाई है। लंबे समय से अल्मोड़ा में फंसे बिहार के मजदूर लंबे समय से सरकार से राज्य वापसी की गुहार लगा रहे हैं। मगर बिहार सरकार द्वारा अल्मोड़ा में फंसे अपने मजदूरों को वापस बुलाने में लापरवाही बरती जा रही है। आर्थिक तंगी से गुजर रहे और परिवार की जिम्मेदारियों को कंधों पर लादे हुए मजदूर उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बिहार राज्य की सरकार द्वारा उनको वापिस ले जाया जाएगा, मगर बिहार सरकार द्वारा अब तक उनकी सुध नहीं ली गई है। लॉकडाउन के बाद से ही अल्मोड़ा में फंसे सैकड़ों मजदूरों द्वारा लगातार बिहार सरकार से गुहार लगाई जा रही है कि उनकी राज्य वापसी के लिए कुछ प्रबंध किया जाए मगर बिहार सरकार तो बात तक सुनने के लिए तैयार नहीं हैं जिसके बाद मजदूरों के चेहरे पर अपनी सरकार को लेकर आक्रोश साफ झलक रहा है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - चमोली जिले के देवल तोक में गुलदार का खौफ..हर दिन मवेशियों को बना रहा है निवाला
वह रोजाना राज्य वापसी की उम्मीद में अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहे हैं। वहां दरख्वास्त कर रहे हैं कि उनकी राज्य सरकार द्वारा मदद भेजी जाए। मगर अपनी ही धुन में मग्न बिहार सरकार को दूसरे राज्यों में फंसे अपने प्रवासियों की कोई फिक्र नहीं है। व्यवस्था तो दूर की बात है बिहार सरकार द्वारा उनको अबतक राज्य में वापस लाने का आश्वासन भी नहीं दिया गया है। अपने ही राज्य के गरीब मजदूरों को लेकर इस हद तक लापरवाही कहां तक जायज है? वो भी तब जब मजदूर परेशानियों से गुजर रहे हों और उनके पास खाने के लिए भी पैसे न हों। बिहार के मजदूर अल्मोड़ा जिला कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में जमा होकर राज्य वापसी की मांग कर रहे हैं। मजदूरों ने बिहार सरकार की शिकायत करते हुए कहा है कि वह लगातार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं मगर उनकी सरकार द्वारा उनके हाल पर एक बार भी दया नहीं आई। उनको लाने की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। यदि बिहार की सरकार उनको वापिस लाने में असमर्थ है तो वह सीधे और स्पष्ट तौर पर उन्हें बता दें, वह पैदल ही राज्य वापसी कर लेंगे। वहीं अल्मोड़ा जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन और बस से मजदूरों को बिहार वापस भेजने की तैयारी चरम पर है। साथ ही अधिकारियों का कहना है कि वह लगातार बिहार सरकार से संपर्क में हैं और मजदूरों की राज्य में सुरक्षित वापसी का पूरा-पूरा प्रयास किया जा रहा है।