उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल440 meter long tunnel on Rishikesh Gangotri highway ready

ये है उत्तराखंड की सबसे हाईटेक टनल, इसके ऊपर खड़ा है पूरा बाजार..नए साल से शुरू होगा सफर

ये उत्तराखंड की पहली भूमिगत सुरंग है। जिसके निर्माण पर 40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जनवरी के अंत तक सुरंग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

All Weather Road Tehri Tunnel: 440 meter long tunnel on Rishikesh Gangotri highway ready
Image: 440 meter long tunnel on Rishikesh Gangotri highway ready (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: नए साल पर ऋषिकेश-टिहरीवासियों को सुखद सफर की सौगात मिलने वाली है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा शहर के नीचे प्रदेश की पहली अंडरग्राउंड सुरंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सुरंग के भीतर फिनिशिंग और सजावट का काम चल रहा है। काम पूरा होते ही सुरंग को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। टिहरी के चंबा शहर में बन रही इस सुरंग का निर्माण बीआरओ करा रहा है। इसे बनाने में ऑस्ट्रेलियाई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 440 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। चंबा जैसे पहाड़ी शहर में रोड होने के बाद भी सुरंग बनाने की जरूरत क्यों पड़ी, ये भी बताते हैं। दरअसल चारधाम सड़क परियोजना के तहत चंबा बाजार में सड़क का चौड़ीकरण किया जाना था। ऐसा होने पर कई भवन और दुकानों को तोड़ना पड़ता। इन्हें बचाने के लिए बाजार के नीचे सुरंग बनाने की प्लानिंग की गई।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सरकारी स्कूल में 14 छात्र कोरोना पॉजिटिव..आनन-फानन में स्कूल बंद
केंद्र की मंजूरी मिलते ही सुरंग निर्माण का काम शुरू हो गया। साल 2019 में यहां सुरंग का काम शुरू हुआ। इस दौरान कई चुनौतियां भी सामने आईं। पहाड़ी से लगातार होने वाली जल निकासी की वजह से कई मकानों में दरारें आ गईं। लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन तमाम चुनौतियों को पार कर अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब यहां सुरंग के भीतर रंग-रोगन का कार्य हो रहा है। यहां एलईडी लाइट लगाई जाएगी। ये उत्तराखंड की पहली भूमिगत सुरंग है। जिसके निर्माण पर 40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जनवरी के अंत तक सुरंग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इस सुरंग के बनने से चंबावासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यहां बाजार में आए दिन जाम नहीं लगेगा। देश-विदेश से आने वाले चारधाम यात्रियों के समय की भी बचत होगी। सुरंग बनने से गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा आसान हो जाएगी।