उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand roadways bus hadtaal

उत्तराखंड में आज से रोडवेज की हड़ताल..नहीं चलेंगी बसें

रोडवेजकर्मियों की हड़ताल की वजह से प्रदेश में परिवहन सेवाएं ठप हैं। यूनियन से जुड़े करीब 3500 कर्मचारी आज से हड़ताल पर रहेंगे।

Roadways bus hadtaal uttarakhand: Uttarakhand roadways bus hadtaal
Image: Uttarakhand roadways bus hadtaal (Source: Social Media)

देहरादून: अगर आप आज कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहें हैं, तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के साढ़े तीन हजार कर्मचारी आज से हड़ताल पर रहेंगे। रोडवेजकर्मियों की हड़ताल की वजह से प्रदेश में परिवहन सेवाएं ठप हैं। परिवहन निगम ने आज कर्मचारी यूनियन को बातचीत के लिए बुलाया है। बातचीत के बाद ही यूनियन आगे का फैसला लेगी। रोडवेजकर्मी हड़ताल पर क्यों हैं, ये भी बताते हैं। दरअसल कर्मचारी बकाया वेतन देने समेत 7 सूत्रीय मांगों पर अड़े हैं। देहरादून मंडल के कर्मचारी पांच दिन से हड़ताल पर हैं। 13 जनवरी यानि आज से रोडवेज के सभी मंडलों में रोडवेजकर्मियों की हड़ताल शुरू हो गई है। यूनियन से जुड़े करीब 3500 कर्मचारी आज से हड़ताल पर रहेंगे। इनमें बड़ी संख्या ड्राइवर और कंडक्टरों की है। जिस वजह से बस सेवा करीब 80 फीसदी तक ठप रहने की आशंका है। हालांकि 20 फीसदी ड्राइवर बसें संचालित करेंगे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - बदरी-केदार के लिए जोशीमठ और सोनप्रयाग तक बनेगा रेलवे ट्रैक..जानिए प्रोजक्ट की खास बातें
यूनियन ने पिछले दिनों रोडवेज बस हादसे में घायल 57 वर्षीय चालक की मौत के बाद परिवहन निगम पर गंभीर आरोप भी लगाए। हादसे में घायल ड्राइवर की मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई थी। इस बारे में यूनियन का कहना है कि परिवहन विभाग ने मोटर वाहन एक्ट की धज्जियां उड़ाते हुए बुजुर्ग चालक से लगातार 2000 किमी की ड्यूटी कराई थी। यात्रियों की सुरक्षा को भी ताक पर रखा गया। चालकों और परिचालकों को आराम दिए बिना लगातार ड्यूटी कराई जा रही है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। वहीं निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन का कहना है कि कर्मचारी यूनियन से वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है। बातचीत का सकारात्मक नतीजा निकलने की उम्मीद है।