उत्तराखंड हरिद्वारTwo dead bodies of trees found in Haridwar

उत्तराखंड: पेड़ से लटकी मिली देवर-भाभी की लाश..अंधे प्यार में उठाया खौफनाक कदम

हरिद्वार के राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क से हरियाणा के देवर और भाभी के शव पेड़ से लटके हुए बरामद किए गए हैं। प्रेम प्रसंग और परिजनों के विरोध के चलते दोनों ने हरिद्वार में आकर खुदकुशी कर ली।

Dead body in Haridwar tree: Two dead bodies of trees found in Haridwar
Image: Two dead bodies of trees found in Haridwar (Source: Social Media)

हरिद्वार: हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। हाल ही में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल में खुदकुशी का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया था जहां पर एक महिला और एक पुरुष का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया था। तब से यह गुत्थी बनी हुई थी। यह लाशें किसकी हैं और किस कारण से दोनों ने आत्महत्या की है जैसे तमाम सवाल उठ रहे थे और पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही थी। अब सभी सवालों के जवाब मिल चुके हैं और खुदखुशी की यह पहेली भी सुलझ चुकी है। बता दें कि दोनों की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी मे रह रहे देवर और भाभी के रूप में हुई है। प्रेम संबंधों के चलते दोनों परिवारों के बीच में विवाद बना हुआ था। मृतक महिला विधवा की और देवर शादीशुदा था जिसके कारण 10 दिन पहले उन दोनों ने हरिद्वार आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक बीते रविवार की रात को उत्तरी हरिद्वार में भीमगोड़ा के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे और उन्होंने पास ही में दुर्गंध आने पर अपने परिवार वालों को इस बात की सूचना दी। उनके परिवार वालों ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के कर्मचारियों को इस बात की सूचना दी। जब कर्मचारियों ने जंगल में 200 मीटर अंदर जाकर देखा तो उनको पेड़ पर युवक और युवती के लटके हुए शव मिले। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड STF की बड़ी कामयाबी, तेंदुए की 6 खाल के साथ तस्कर अरेस्ट..कीमत 50 लाख
मृतक महिला की पहचान सरिता के रूप में हुई है जो कि हरियाणा की निवासी है और वहीं युवक की पहचान दिनेश के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार की रात को सरिता के परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी। तब देवर और विधवा भाभी के प्रेम संबंधों का यह पूरा मामला साफ हुआ। मृतक सरिता और दिनेश के बीच में काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। सरिता के पति की कुछ साल पहले ही मृत्यु हो गई थी उसके तीन बच्चे हैं। जबकि दिनेश के भी दो बच्चों हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों घर से फरार हो गए थे। बता दें कि दोनों के परिजनों के बीच में उनके प्रेम संबंध को लेकर काफी आपत्ति थी और भारी विवाद बना हुआ था। परिजनों के विरोध के चलते देवर और भाभी घर से भाग गए और हरिद्वार आ गए। इसके बाद उन्होंने अपनी जान दे दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 10 दिन पहले दोनों घर से निकले थे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिवार वालों को सौंप दिया गया है।