उत्तराखंड उधमसिंह नगरwomen arrested in udham singh nagar with smack

देवभूमि में गिरफ्तार हुई नशे की सौदागर महिला, 3 लाख रुपये की स्मैक के साथ पकड़ी गई

गदरपुर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत एक महिला को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने उसके पास से स्मैक भी बरामद की...

उधम सिंह नगर स्मैक: women arrested in udham singh nagar with smack
Image: women arrested in udham singh nagar with smack (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: देवभूमि की भोली-भाली महिलाएं नशे के सौदागरों के निशाने पर हैं। नशे का कारोबार करने वाले लोग इन महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। पहाड़ में महिलाओं के जरिए नशे के सामान की तस्करी कराई जा रही है। एक वक्त था जब नशे के लिए केवल पंजाब बदनाम था, पर अब ये कलंक उत्तराखंड के माथे पर भी लग गया है। ये हमारे लिए खतरे की घंटी है। यहां के युवकों के साथ ही युवतियां भी नशे के आगोश में है। स्मैक के सेवन से लेकर इसकी तस्करी तक में महिलाएं-युवतियां लिप्त मिल रही हैं।इस तरह के मामले कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर का है, जहां पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोप में एक महिला को पकड़ा है। पुलिस को उसके पास से 30 ग्राम स्मैक मिली। बरामद स्मैक की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान चल रहा है। अभियान के तहत पुलिस उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो स्मैक की तस्करी में लिप्त हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को पकड़ा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - देहरादून में भीषण हादसा...खाई में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत..देखिए तस्वीरें
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ उन्हें लंबे वक्त से शिकायत मिल रही थी। मुखबीर से सूचना मिली थी कि गदरपुर मे रहने वाली ये महिला स्मैक की तस्करी में लिप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला से 30 ग्राम स्मैक के साथ ही नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि बीती 4 जुलाई को पिथौरागढ़ में भी एसओजी और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने 10 किलो 398 ग्राम चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया था। यही नहीं इससे पहले भी नेपाल से आ रही दो महिलाओं के पास से एसएसबी ने दस किलो चरस बरामद की थी। ड्रग तस्कर अब पहाड़ की महिलाओं का ब्रेन वॉश कर उनके जरिए स्मैक की तस्करी करा रहे हैं। इस बात ने पुलिस के साथ-साथ प्रदेश के लोगों को भी परेशान किया हुआ है।