उत्तराखंड नैनीतालUTTARAKHAND GHORAKHAL SAINIK SCHOOL

उत्तराखंड का ये स्कूल बना देश की पहली पसंद, ये आंकड़े देखकर आपको गर्व होगा

उत्तराखंड का ये स्कूल ना जाने कितने सालों से विश्वसनीयता के सबसे ऊंचे स्थान पर खड़ा है। इस बार फिर से इस स्कूल ने उत्तराखंड को गौरवशाली पल दिया है।

SAINIK SCHOOL GHORAKHAL: UTTARAKHAND GHORAKHAL SAINIK SCHOOL
Image: UTTARAKHAND GHORAKHAL SAINIK SCHOOL (Source: Social Media)

नैनीताल: ये बात सच है कि शिक्षा के मामले में उत्तराखंड की गिनती देश के टॉप राज्यों में होती है। देश के टॉप स्कूल उत्तराखंड में मौजूद हैं। इन्हीं में से एक स्कूल है सैनिक स्कूल घोड़ाखाल। इस स्कूल के गौरवशाली इतिहास की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। देश की सेनाओं को इस स्कूल ने 600 से ज्यादा अफसर दिए हैं। खास बात ये है कि इस स्कूल में अब बेटियों को भी दाखिला दिया जा रहा है। जी हां ...हाल ही में रक्षा मंत्रालय द्वारा देश के सैनिक स्कूलों में बेटियों के दाखिले को मंजूरी दी गई थी। तब से देश के अलग अलग सैनिक स्कूलों में एडमीशन के लिए लड़कियां भी अप्लाई कर रही हैं। आपको जानकर गर्व होगा कि उत्तराखंड के घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल में सबसे ज्यादा बेटियों ने अप्लाई किया है। इसके आंकड़े हम आपको बता रहे हैं। आगे देखिए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ में एक DM ऐसा भी..मंगेश घिल्डियाल ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड डे मील
नवंबर में पहले फेज में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, बीजापुर (कर्नाटक), कैलीकैरी (आंध्रप्रदेश), चंद्रपुर (महाराष्ट्र), और कोडागू (कर्नाटक) जैसे स्कूलों का इस प्रक्रिया के लिए चयन किया गया था। करीब 6 दिसंबर तक 6987 छात्राओं ने सैनिक स्कूलों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें सबसे ज्यादा 2390 छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए अप्लाई किया। यूं समझ लीजिए कि देशभर की करीब 40 फीसदी छात्राओं ने उत्तराखंड के घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल को अपनी पहली पसंद बनाया। घोड़ाखाल के बाद बीजापुर (कर्नाटक) सैनिक स्कूल के लिए 1993 छात्राओं ने अप्लाई किया। इसके अलावा चंद्रपुर (महाराष्ट्र) के लिए 820, कालीकिरी (आंध्रप्रदेश) के लिए 1264 और कोडागु (कर्नाटक) सैनिक स्कूल के लिए 520 छात्राओं ने अप्लाइ किया।