उत्तराखंड पिथौरागढ़Pithoragarh police arrested two Supari Killer

पहाड़ में गजब हो गया..प्रेमिका के पिता ने दी प्रेमी के मर्डर की सुपारी, फिर भी बच गया प्रेमी

भाड़े के शूटर लड़के को मारने उत्तराखंड पहुंच गए, उस पर फायर भी झोंका, लेकिन लड़के की किस्मत अच्छी थी। शूटर के तमंचे से गोली नहीं चल सकी।

Pithoragarh News: Pithoragarh police arrested two Supari Killer
Image: Pithoragarh police arrested two Supari Killer (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला। यहां रहने वाले युवक को नोएडा में पढ़ाई के दौरान गुड़गांव की एक लड़की से प्यार हो गया। युवक और युवती साथ में जिंदगी बिताने के सपने देखने लगे, लेकिन लड़की के पिता को बेटी का प्यार इस कदर नागवार गुजरा कि उसने बेटी के प्रेमी को ठिकाने लगाने की ठान ली। पिता ने लड़के की हत्या के लिये सुपारी देकर शूटर हायर किए। शूटर लड़के को मारने उत्तराखंड पहुंच भी गए, उस पर फायर भी झोंका, लेकिन लड़के की किस्मत अच्छी थी। शूटर के तमंचे से गोली नहीं चल सकी। जिससे लड़के की जान बच गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। पिथौरागढ़ में एक जगह है दौला। प्रेमी जयंत नगरकोटी यहीं रहता है। उसकी पढ़ाई नोएडा से हुई है। पढ़ाई के दौरान उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। मामला शादी तक पहुंच गया। लड़की की जिद पर उसके पिता लड़के के घरवालों से बात करने के लिए पिथौरागढ़ आए। पिता को लड़का पसंद नहीं आया। उसने बेटी की शादी जयंत से कराने से साफ इनकार कर दिया, लेकिन लड़की जयंत से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए गर्व का पल..जनकवि बल्ली सिंह चीमा को पंजाब सरकार देगी साहित्य शिरोमणि अवॉर्ड
बेटी नहीं मानी तो पिता ने उसके प्रेमी जयंत को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। उसने नितिन कुमार पोसवाल नाम के बदमाश को पांच लाख रुपये की सुपारी देकर जयंत की हत्या करने को कहा। जयंत ने ढाई लाख रुपये में सज्जन कुमार और अंकित पांडेय नाम के शूटर को हायर किया। ये दोनों जयंत की फोटो और पता लेकर रेकी करने के लिए दो बार पिथौरागढ़ आए, जयंत को मारने की कोशिश भी की, लेकिन मौका नहीं मिला। 21 नवंबर की शाम इन दोनों ने दौला को जाने वाली सड़क पर लिफ्ट मांगने के बहाने जयंत नगरकोटी का वाहन रुकवाया। जयंत ने जैसे ही गाड़ी रोकी, शूटर ने जयंत पर फायर झोंक दिया, लेकिन गोली नहीं चली। बदमाश तमंचे को फिर से लोड करने लगे, लेकिन जयंत ने उन्हें दूसरा मौका ना देते हुए तमंचा छीन लिया। खुद को फंसते देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में शूटर सज्जन कुमार और नितिन कुमार पोसवाल को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। वहीं लड़की के पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गुड़गांव रवाना हो गई है।