उत्तराखंड हरिद्वारSrishti cm uttarakhand

1 दिन के लिए उत्तराखंड की CM बनी सृष्टि..जानिए इस बेटी के बारे में सब कुछ

‘नायक’ फिल्म की कहानी की तरह सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड की एक दिन की सीएम बनेंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज खुद उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपेंगे।

Srishthi cm uttarakhand: Srishti cm uttarakhand
Image: Srishti cm uttarakhand (Source: Social Media)

हरिद्वार: फिल्म ‘नायक’। वो फिल्म जो अभिनेता अनिल कपूर के बॉलीवुड करियर की अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अनिल कपूर ने एक दिन के लिए सीएम की भूमिका निभाई थी। सालों बाद भी इस फिल्म की खूब चर्चा होती है। आज हम ‘नायक’ फिल्म का जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि ऐसी ही एक कहानी अपने उत्तराखंड में दोहराई जाने वाली है। हरिद्वार की एक बेटी है, जिसे आज यानी 24 जनवरी को बालिका दिवस पर उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलेगा। इस बेटी का नाम सृष्टि गोस्वामी है। वो एक दिन लिए बाल मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगी। इस दौरान विधानसभा के कक्ष नंबर 120 में बाल विधानसभा आयोजित की जाएगी। जिसमें एक दर्जन विभाग प्रजेंटेशन देंगे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: लॉकडाउन में विदेश से लौटकर कातिल बना पति..पत्नी को बेरहमी से मार डाला
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी स्वीकृति और जरूरी निर्देश दिए हैं। इस दौरान सृष्टि के सामने करीब एक दर्जन विभागीय अधिकारी अपने-अपने प्रोजेक्ट से जुड़ा 5-5 मिनट का प्रजेंटेशन देंगे। सृष्टि खुद बाल विभाग पर प्रजेंटेशन देंगी। बुधवार को उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने इसे लेकर एक पत्र मुख्य सचिव ओमप्रकाश को भेजा था। जिसमें बताया गया कि 24 जनवरी को बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए आयोग ने एक होनहार छात्रा को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। बाल विधानसभा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी। जिसमें नामित विभाग के अधिकारी सृष्टि के सामने प्रजेंटेशन देंगे। बतौर मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से गाजियाबाद आकर लापता हुए मां-बेटा, कृपया इन्हें ढूंढने में मदद करें..शेयर करें
चलिए अब आपको एक दिन के लिए प्रदेश की बागडोर संभालने वाली सृष्टि के बारे में बताते हैं। 19 साल की सृष्टि हरिद्वार के दौलतपुर गांव की रहने वाली हैं और रुड़की के BSM पीजी कॉलेज से ‌बीएससी एग्रीकल्चर में 7वें सेमेस्टर की छात्रा हैं। उनके पिता प्रवीण पुरी की गांव में छोटी सी दुकान है और मां सुधा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। साल 2018 में बाल विधानसभा में बाल विधायकों की तरफ से उनका चयन मुख्यमंत्री के रूप में किया गया था। बाल विधानसभा में हर तीन साल में बाल मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है। सृष्टि बेटियों की पढ़ाई के लिए दो साल से 'आरंभ' नाम से अभियान भी चला रही हैं।