उत्तराखंड देहरादूनSmart electric bus in dehradun

देहरादून की सड़कों पर आज से दौड़ने लगी स्मार्ट बसें..जानिए खूबियां, रूट और किराया

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। इससे लोगों को बेहतरीन परिवहन सेवा मिलेगी, साथ ही प्रदूषण भी कम होगा।

Smart electric bus dehradun: Smart electric bus in dehradun
Image: Smart electric bus in dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: राजधानी देहरादून को देश की सबसे बेहतरीन स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवलप किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर में आज से स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। इससे लोगों को बेहतरीन परिवहन सेवा मिलेगी, साथ ही प्रदूषण भी कम होगा। आज से स्मार्ट बस सेवा की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिलाराम चौक से स्मार्ट बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट बसों का संचालन परिवहन के साथ-साथ पर्यावरण के लिहाज से भी एक महत्वपूर्ण कदम है। पहली स्मार्ट बस का संचालन आईएसबीटी से राजपुर रोड के बीच किया जाएगा। देहरादून स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही अन्य बस आएंगी, उन्हें अन्य रूटों पर लगाया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शुरू हुई ये सेवा प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदूषण पर काबू पाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे थे पिता..दर्दनाक हादसे में हुई मौत
रविवार को तीन इलेक्ट्रिक बसों को राजपुर रोड और दो बसों को आईएसबीटी रूट पर चलाया गया। इलेक्ट्रिक बस का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 55 रुपये तय किया गया है। इस मौके पर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक मसूरी गणेश जोशी और विधायक विनोद चमोली भी मौजूद रहे। राजधानी देहरादून में ई-बसों से सवारी, सामान्य सिटी बसों के मुकाबले जरा महंगी पड़ेगी। इसके तहत न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा गया है जबकि सिटी बसों का न्यूनतम किराया सात रुपये है। चलिए आपको स्मार्ट बस की खूबियां भी बताते है। इसमें 25 सीटें हैं। दिव्यांग लोगों के लिए हाइड्रोलिक रैंप की सुविधा है। इसमें एसी, सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस सिस्टम और हर सीट पर यूएसबी पोर्ट लगा है। हर सीट पर इमरजेंसी बटन और इमरजेंसी हैमर भी लगा है। एक बार चार्ज करने पर बस को लगभग 150 से 180 किमी तक चलाया जा सकता है।